Connect with us

उत्तराखण्ड

चंपावत- नगर निकाय चुनाव में भाजपा की धमाकेदार जीत, प्रभारी शंकर कोरंगा ने बताई देवतुल्य जनता की जीत

उत्तराखंड के चंपावत जिले में हुए नगर निकाय चुनावों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कांग्रेस को करारी शिकस्त दी है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की विकास योजनाओं पर जनता ने विश्वास जताया और भाजपा को चारों नगर निकायों में भारी बहुमत से जीत दिलाई।

विजयी प्रत्याशी:

चंपावत मुख्यालय: प्रेमा पाण्डे

लोहाघाट: गोविंद वर्मा

टनकपुर: विपिन वर्मा

बनबसा: रेखा देवी

चंपावत प्रभारी शंकर कोरंगा के नेतृत्व में यह जीत सरकार की नीतियों और योजनाओं के प्रति जनता की सकारात्मक सोच को दर्शाती है। इस जीत ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की नेतृत्व क्षमता और भाजपा की मजबूत पकड़ को फिर से साबित कर दिया है।

कांग्रेस के लिए यह हार बड़ा झटका साबित हुई, जबकि भाजपा के इस शानदार प्रदर्शन ने “आदर्श चंपावत” की परिकल्पना को और मजबूती दी है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]