Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी- शिक्षक की मौत के मामले में डीएम वंदना ने बैठाई मजिस्ट्रेट जांच

बीते दिन दो दिन पहले हल्द्वानी के ऊंचापुल के पास सड़क हादसे में एक शिक्षक की मौत हो गई थी, जिस मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए डीएम नैनीताल वंदना ने मजिस्ट्रेट जांच के निर्देश दिए हैं। दो दिन पहले हरगोविंद सिंह इंटर कॉलेज के समाजशास्त्र विषय के शिक्षक जीवन पंत की बाइक गड्ढे में अनियंत्रित होकर गिर गई थी,

हल्द्वानी शहर में सभी सड़के इस समय गड्ढे में तब्दील हुई है। जिसके चलते सड़क हादसे भी बढ़ रहे हैं, शिक्षक की मौत के मामले में जिला प्रशासन ने गंभीरता दिखाई है और मामले में डीएम नैनीताल वंदना ने सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह को जांच करने के निर्देश दिए हैं।

उन्होंने बताया की जांच में जो भी तथ्य आएंगे या जिनकी भी जिम्मेदारी इस घटना में पाई गई चाहे वह विभाग हो या अन्य कोई, उनके खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। साथ ही उन्होंने बताया कि सभी सड़कों पर पेचवर्क समेत निर्माण को लेकर कार्य जल्द शुरू कर दिया जाएगा, बरसात होने के चलते दिक्कत आ रही हैं, जैसे ही स्थिति साफ होती है, उसके बाद सड़कों को ठीक करने का काम किया जाएगा।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]