Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी- छोटा भाई बना जान का दुश्मन, भाई और भाभी पर कर डाला गड़ासे से हमला…

हल्द्वानी में आपसी विवाद में छोटे भाई ने अपने बड़े भाई और भाभी पर गड़ासे से हमला कर दिया और उनके दुकान में मौजूद कर्मचारी के साथ मारपीट भी की है। पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है, पूरा मामला हीरानगर का है।

जहां के रहने वाले एक व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि उनके छोटे भाई जिनके साथ उनका किसी बात को लेकर विवाद चल रहा है, वह आए दिन उनको और उनके परिजनों को जान से मारने की धमकी देता रहता है। उसके द्वारा कल दुकान में पंहुचकर गाली-गलौज की गई, जिस पर उन्होंने उसका विरोध किया और उनके ऊपर गड़ासे से हमला कर दिया।

इसी बीच दुकान में काम करने वाले कर्मचारियों ने बीच-बचाव किया तो उनके और वहां मौजूद उनकी पत्नी के ऊपर भी हमला करने लगा, उनकी पत्नी को भी काफी चोट आई है, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]