Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी- दस बड़े सरकारी बकायेदारों की संपत्ति होगी कुर्क…

Haldwani news हल्द्वानी में तहसील प्रशासन अब करोड़ों रुपए के सरकारी बकायेदारों के खिलाफ सख्त हो गया है। जिसके लिए तहसील में 10 बड़े बकायेदारों की लिस्ट भी चस्पा की गई है। बड़े बकायेदारों की संपत्ति कुर्क करने के बाद अब नीलामी की तैयारी की जा रही है,

तहसीलदार संजय कुमार ने बताया की 10 बड़े बकायेदारों की आरसी तहसील को मिली है। जिसमें मार्च तक 6 करोड़ की वसूली का लक्ष्य रखा गया है। तहसील प्रशासन ने विभिन्न विभागों का बकाया जमा करने के लिए अभियान भी चलाया है अब तक लगभग 70 प्रतिशत वसूली की गई है, जबकि अभी 10 बड़े बकायदारों पर करोड़ों रुपये की वसूली होनी है जिसके बाद अब तहसील प्रशासन इनकी संपत्ति जप्त कर नीलामी करेगा, तहसीलदार ने बताया कि मार्च से पूर्व सभी बकायेदारों से बकाए की पूरी राशि वसूली का लक्ष्य रखा गया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]