Connect with us

अलर्ट

Haldwani – देखिए वीडियो किस तरह से तास के पत्तों की तरह ढह गया किसान का घर…

हल्द्वानी और उसके आसपास के क्षेत्रों में पिछले दो दिन में हुई मूसलाधार बारिश के चलते गौला नदी में पूरी तरह से उफान पर आई हुई थी, जिसके बाद से क्षेत्र में बाढ़ का कहर अभी जारी है। बाढ़ ने बिंदुखत्ता के इंद्रानगर द्वितीय में एक मकान को अपनी चपेट में ले लिया है। जबकि तीन मकान खतरे की जद में है। जिसको देखते हुए परिजनों ने सुरक्षित स्थान में शरण ली है।

पिछले दो दिन से लगातार हो रही मूसलाधार बरसात की वजह से बुधवार को भी गौला नदी का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर बह रहा है। जिसकारण बिंदुखत्ता के तटवर्ती क्षेत्रों में जबरदस्त भूकटाव हो रहा है। इधर इंद्रानगर द्वितीय निवासी गणेश दत्त जोशी का मकान गौला नदी में समा गया है। जबकि गोपाल शर्मा, हंसा दत्त जोशी व ललित तिवारी की पूरी जमीन गौला में बहने के पक्के मकान खतरे की जद में आ गए है। तीनों घर गौला के इतने करीब है कि कभी भी गौला में समा सकते है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in अलर्ट

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]