Connect with us

अलर्ट

हल्द्वानी: बारिश से मौसम हुआ सुहाना, लेकिन कई क्षेत्रों में जल भराव, मौके पर नगर आयुक्त, सिटी मजिस्ट्रेट और SDM

हल्द्वानी: शहर में शाम को हुई तेज बारिश से जहां एक ओर तापमान में गिरावट आई और लोगों को गर्मी से राहत मिली, वहीं दूसरी ओर हल्द्वानी के कई इलाकों में जल भराव की समस्या सामने आई। जल निकासी बाधित होने से कुछ क्षेत्रों में सड़कें तालाब में तब्दील हो गईं, जिससे स्थानीय नागरिकों को असुविधा का सामना करना पड़ा।

जल भराव की शिकायतें मिलते ही नगर आयुक्त ऋचा सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट एपी बाजपेई, एसडीएम राहुल शाह और नगर निगम की पूरी टीम ने स्थिति का जायजा लेने के लिए विभिन्न क्षेत्रों का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने लालडांठ, देवखड़ी, रकसिया नाला, हाइडल रोड, तिकोनिया चौराहा और हीरानगर गए जहां पार्षद शैलेन्द्र दानू ने भी अधिकारियों के साथ जल भराव से प्रभावित स्थानों का मौके पर जाकर निरीक्षण किया।

नगर निगम की ओर से जेसीबी मशीनों और सफाई कर्मचारियों की टीमों को तुरंत जल निकासी के कार्य में लगाया गया। कई जगहों पर जमी हुई गंदगी और मलबा हटाया गया, ताकि पानी की निकासी सुचारु हो सके। अधिकारियों ने निर्देश दिए कि जल भराव वाले संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखी जाए।

कुमाऊं मंडलायुक्त दीपक रावत ने बरसात और आगामी मानसून सीजन को देखते हुए सभी अधिकारियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि शहर के जलभराव संभावित क्षेत्रों की पहचान कर पहले से ही वहां पूर्व तैयारियों को सुनिश्चित किया जाए, ताकि आम जनता को परेशानी का सामना न करना पड़े।

नगर आयुक्त ने बताया कि अक्सर पहली बारिश में जल भराव की स्थिति इसलिए उत्पन्न होती है क्योंकि लोग कूड़ा और प्लास्टिक नालियों में फेंक देते हैं, जिससे निकासी अवरुद्ध हो जाती है। उन्होंने नागरिकों से अपील की है कि नालियों में गंदगी न डालें और सफाई व्यवस्था में सहयोग करें।

फिलहाल शहर में जल भराव की स्थिति नियंत्रण में है और सभी प्रभावित स्थानों पर नगर निगम की निगरानी जारी है। प्रशासन ने साफ किया है कि बारिश के दौरान किसी भी स्थिति से निपटने के लिए टीमों को तैयार रखा गया है।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Continue Reading
You may also like...

More in अलर्ट

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]