Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी- मां ने मोबाइल देखने से किया मना, तो बेटी ने हाथ की नस काटकर लगा ली फांसी

हल्द्वानी के मुखानी में पढ़ाई छोड़ मोबाइल पर अधिक समय गंवा रही 9वीं की छात्रा को मां ने डांट दिया। डांट लगाकर मां घर से चली गई। इधर, आवेश में आकर बेटी ने पहले तो अपने हाथ की नस काटी और फिर दुपट्टे को फांसी का फंदा बनाकर जान दे दी।

उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस मामले की जांच शुरू कर दी है। मुखानी थानाध्यक्ष प्रमोद पाठक ने बताया कि उन्हें एक निजी अस्पताल से सूचना मिली कि यहां एक फांसी लगाई बालिका भर्ती कराई गई है। वह मृत अवस्था में लाई गई है। मौके पर पुलिस टीम को भेजा गया।

उन्होंने बताया की पुलिस को लामाचौड़ निवासी वं​शिका (13) के पिता राजन कुमार ने बताया कि वह और उसकी पत्नी को किसी काम से आरटीओ कार्यालय जाना था। कहा कि उन्होंने अपनी बेटी से मोबाइल मांगा और कहा कि मोबाइल की जगह पढ़ने में ध्यान लगाओ। इसके बाद वह घर से चले गए। जब वह वापस लौटे तो वं​शिका फंदे पर लटकी हुई थी। प्रमोद पाठक ने कहा कि बच्ची के हाथ में नस काटने के निशान भी है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]