Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी- आभार रैली में हजारों की संख्या में कालाढूंगी विधानसभा से जुटेंगे युवा : विपिन पांडे

मुख्यमंत्री आभार रैली में हजारों की संख्या में कालाढूंगी विधानसभा से युवा जुटेंगे और मुख्यमंत्री का जोरदार स्वागत करेंगे, यह बात कालाढूंगी विधानसभा क्षेत्र में युवाओं की बैठक के दौरान प्रदेश मंत्री विपिन पांडे ने कही, यहाँ एक बैंकट हॉल में भारतीय जनता युवा मोर्चा की पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की बैठक में यह निर्णय लिया गया कि कालाढूंगी विधानसभा के युवा इस आभार रैली में बड़ी भूमिका निभाएगे।

इस दौरान गांव गांव युवाओं से संपर्क किया गया, प्रदेश मंत्री विपिन पांडे ने क्षेत्र संपर्क कर कहा कि मुख्यमंत्री ने जिस साहस से यह कानून बनाया है, उससे निश्चित रूप से आने वाले समय में युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने वालों को कड़ा सबक मिलेगा और नकल कराने और मिलीभगत से पेपर लीक कराने वालों को आजीवन कारावास होगा और साथ ही उन्हें ढाई करोड़ का जुर्माना भी भरना पड़ेगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]