Connect with us

इलेक्शन 2022

हल्द्वानी- कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल पूरी तरह हैं स्वस्थ, देखिए टॉप की खबर से क्या कहा उन्होंने।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल के स्वास्थ्य खराब होने की चर्चा पर खुद कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने विराम लगाते हुए कहा की वह अब पूरी तरह से फिट है, देर रात उनकी थोड़ी सी तबियत खराब हुई थी, जिसकी चर्चा सोशल मीडिया में तेजी से फैल गई थी, गणेश गोदियाल का कहना है की वह अब पूरी तरह से फिट है, उन्होंने कहा की उंनको कुछ महिने पहले उंनको कोविड हुआ था जिसके बाद उंनको अक्सर सांस लेने में दिक्कत होती है।

ऐसे में उनकी रात के समय थोड़ी दिक्कत हो गयी थी, इसी वजह से उनकी तबियत खराब हो गयी थी, लेकिन अब वह पूरी तरह से ठीक है, उन्होंने कहा उनकी बीमार होने की चर्चा पूरी तरह से बेबुनियाद है और वह अब कांग्रेस के विजय शंखनाद कार्यक्रम में भाग लेंगे। साथ ही उन्होंने टॉप की खबर से वार्ता करते हुए कहा कि वह उत्तराखंडी है, उन्हें कुछ नही होगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in इलेक्शन 2022

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]