Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी – भंडारा प्रभु की सेवा का एक रूप : विश्वजीत नेगी

हल्द्वानी। स्टेट प्रेस क्लब कोर कमेटी के सदस्य एवं हल्द्वानी प्रेस क्लब के अध्यक्ष संजय तलवार के प्रतिष्ठान हीर होल सेल के बाहर प्रत्येक शनिवार की भांति इस शनिवार भी भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें स्टेट प्रेस क्लब के अध्यक्ष विश्वजीत नेगी ने देहरादून से पहुंचकर यहां अपनी उपस्थिति दर्ज कराई एवं भंडारे का वितरण किया साथ ही प्रसाद भी ग्रहण किया। इस दौरान उन्होंने संजय तलवार द्वारा प्रत्येक शनिवार को गरीबों के लिए किया जा रहे भंडारे की सराहना की और कहा कि ऐसे आयोजनों से आसपास की गरीब जनता को भरपेट भोजन मिलता है जो एक नेक कार्य को दर्शाता है। इस मौके पर श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के जिला अध्यक्ष सर्वेंद्र बिष्ट, जिला महामंत्री भूपेंद्र रावत, महानगर अध्यक्ष योगेश शर्मा, जिला मीडिया प्रभारी हर्ष रावत, महानगर महामंत्री दीपक अधिकारी, हल्दूचौड़ नगर इकाई के अध्यक्ष जीवन पांडे सहित तमाम पत्रकार मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]