Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी : ऑटो चालकों ने पुलिस पर लगाया उत्पीड़न का आरोप,सिटी मजिस्ट्रेट ने कही यह बात…

हल्द्वानी में आरटीओ द्वारा सत्यापन करवा चुके ऑटो चालकों ने पुलिस पर उत्पीड़न का आरोप लगाया है। सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय में पहुंचे ऑटो चालकों ने बताया कि उनके द्वारा परिवहन विभाग का सत्यापन कराया गया है वह यूनिफॉर्म और आई कार्ड पहनकर भी चल रहे हैं उसके बावजूद सीपीयू और पुलिस उन्हें जगह-जगह रोककर पुलिस सत्यापन के नाम पर परेशान कर रही है और चालान काट रही है। जबकि आरटीओ द्वारा सत्यापन अभियान में पुलिस सत्यापन भी साथ किया जाना था लेकिन कई ऑटो चालकों का पुलिस सत्यापन नहीं हुआ है इस वजह से पुलिस उन्हें बेवजह परेशान कर रही है। वही सिटी मजिस्ट्रेट AP वाजपेई ने बताया कि ऑटो और ई रिक्शा के सत्यापन के लिए अभियान चलाया गया था उसमें तीन दिन का समय और दिया गया है इन तीन दिन के समय में सभी का आरटीओ और पुलिस सत्यापन किया जाएगा। उसके पश्चात व्यापक पैमाने पर ड्रेस कोड आई कार्ड और दस्तावेजों के चैकिंग अभियान भी चलाया जाएगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]