Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी : श्री सिद्धेश्वर महादेव नीलियम कालोनी में आयोजित रामलीला में दशरथ-कैकयी का हुआ संवाद

श्री सिद्धेश्वर महादेव रामलीला कमेटी,नीलियम कालोनी के तत्वावधान में आयोजित हो रही पावन श्री रामलीला के चतुर्थ दिवस का शुभारंभ महंत श्रद्धेय श्री धनंजय महाराज जी द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।
तत्पश्चात सायंकालीन आरती के साथ चतुर्थ दिवस की श्री रामलीला के पावन मंचन की शुरुआत हुई।
चतुर्थ दिवस में दशरथ-कैकयी संवाद एवं श्रीराम वनवास सहित अन्य रुपों का कलाकारों द्वारा अद्भुत मंचन किया गया। तथा क्षेत्रीय जनता जनार्दन ने भी अत्यधिक संख्या में पहुंचकर श्रीराम लीला के दर्शन किये व कलाकारों के मनोबल को बढ़ाया।
सायंकालीन आरती एवं श्री रामलीला मंचन अवसर पर कमेटी के संरक्षक राजेंद्र सिंह बिष्ट,सह संरक्षक विनोद जोशी,अध्यक्ष घनश्याम शर्मा,बी.सी.भट्ट,हेम लोहनी, राजेन्द्र सिंह नेगी, महामंत्री नित्यानंद जोशी,मंत्री प्रकाश बेलवाल, एन.के.कुलश्रेष्ठ, बी.एस. कुलश्रेष्ठ,चंद्रशेखर सनवाल,मनोज पांडेय,गणेश जोशी आदि पदाधिकारी उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]