Connect with us

इलेक्शन 2022

किसान विरोधी कानून के खिलाफ कांग्रेस रहेगी किसानों के साथ : दीपक

कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता दीपक बल्यूटिया ने कहा है कि कांग्रेस पार्टी केंद्र सरकार के किसान विरोधी तीन काले कानूनो के खिलाफ किसानों के आंदोलन में हमेशा उनके साथ खड़ी है। उनका कहना है कि कांग्रेस पार्टी किसानों के सोमवार को आहूत भारत बंद का पूर्ण रूप से समर्थन करती है। कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता दीपक बल्यूटिया ने प्रेस को जारी बयान में कहा कि केंद्र सरकार के किसान विरोधी तीन काले कानूनों को लेकर देशभर के किसान पिछले 1 साल से आंदोलनरत हैं।

इसके बावजूद केंद्र सरकार अपने पूँजीपती चहेतों को लाभ पहचाने के लिए अड़ियल रवैये को छोड़ने को तैयार नहीं है। कांग्रेस पार्टी ने किसानों के आंदोलन को शुरू से ही अपना समर्थन दिया है। किसानों ने अपनी मांग को लेकर सोमवार को भारत बंद का आह्वान किया है। कांग्रेस पार्टी इस आंदोलन का पूरा समर्थन करती है। उन्होंने बताया कि इस संबंध में प्रदेश अध्यक्ष श्री गणेश गोदियाल ने सभी जिला, महानगर, नगर और ब्लॉक अध्यक्षों को निर्देशित किया है कि वह अपने-अपने क्षेत्र में किसान संगठनों के साथ संपर्क कर आंदोलन को समर्थन दें।

More in इलेक्शन 2022

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]