Connect with us

अलर्ट

कांग्रेस नेता सुमित ह्रदयेश ने आपदा प्रभावित क्षेत्रो का किया स्थलीय निरीक्षण…

हल्द्वानी- पिछले 24 घंटे के दौरान हुयी भारी बारिस के कारण गोला नदी ओर कलसिया नाले उफान पर आने से काठगोदाम क्षेत्र अन्तर्गत बद्रीपुरा, देवलढूंगा और ठोकर लाइन क्षेत्रों में काफी नुकसान हुवा है। जहाँ ठोकर लाइन क्षेत्र में रेलवे ट्रैक गोला नदी के कारण भूस्खलन की जद मे आ गया वही बद्रीपुरा और देवलढूंगा क्षेत्र में भी कलसिया नाले के कारण काफी भूस्खलन हुवा है।

उक्त क्षेत्रो का आज उत्तराखंड कांग्रेस पब्लिसिटी कमेटी के अध्यक्ष श्री सुमित हृदयेश जी ने स्थानीय जनप्रतिनिधियों संग स्थलीय निरीक्षण कर कलसिया नाले और गोल नदी से हुवे नुकसान का जायजा लिया और प्रभावित लोगों से बातचीत कर उनको शासन और प्रशासन द्वारा अविलंब राहत दिलवाने की बात कही।


पूर्व पार्षद श्री मोहन बिष्ट, वरिष्ठ कांग्रेसी श्री गोरी शंकर जी, श्रीमती शकुंतला देवी जी, प्रदेश कांग्रेस महासचिव श्री वरुण प्रताप भाकुनी, युवक कांग्रेस के श्री सूरज बिष्ट और प्रदीप बिष्ट आदि लोगों ने श्री सुमित हृदयेश को काठगोदाम क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न स्थानों में हुवे नुकसान का जायजा करवाया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in अलर्ट

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]