Connect with us

इलेक्शन 2022

कैबिनेट मंत्री यशपाल व संजीव की घर वापसी का मतलब कांग्रेस के लिए शुभ संकेत : खुर्शीद

हल्द्वानी पहुंचे पूर्व केंद्रीय कानून मंत्री सलमान खुर्शीद ने उत्तराखंड के बदलते राजनीतिक समीकरणों को 2022 के विधानसभा चुनाव के लिए शुभ संकेत माना है। कांग्रेस नेता वीरेंद्र चड्डा के आवास में पहुंचे पूर्व केंद्रीय कानून मंत्री सलमान खुर्शीद ने कहा कि इस बार उत्तराखंड में परिवर्तन की बयार दिख रही है, यहां भी कांग्रेस का झंडा लहराता हुआ दिखाई देगा, उन्होंने भाजपा सरकार में कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य और नैनीताल के विधायक संजीव आर्य के कांग्रेस में घर वापसी के सवाल पर कहा कि यह एक शुभ संकेत है। उन्होंने भी बड़ी गहनता से विचार किया होगा कि आखिर उन्हें क्यों आज कांग्रेस में आने की आवश्यकता पड़ रही है।

लिहाजा अब यशपाल आर्य की वापसी से कई और नेताओं की घर वापसी की राह भी आसान होगी। गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश के चुनाव पर भी सलमान खुर्शीद ने कहा कि जिस तरह एक दिन पूर्व बनारस में प्रियंका गांधी की ऐतिहासिक रैली हुई है, उससे यह स्पष्ट हो गया है कि जनता का रुख अब कांग्रेस की तरफ है। किसानों को कुचलने और दबाने की साजिश करने वाली सरकार के खिलाफ कांग्रेस पहले से मुखर है और प्रियंका गांधी जिस तरह से उत्तर प्रदेश में कांग्रेस का चेहरा बन कर उभर रही है, उससे स्पष्ट है कि वह राज्य की प्रत्येक सीट पर खुद चुनाव लड़ रही हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in इलेक्शन 2022

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]