Connect with us

उत्तराखण्ड

भाजपा ने उत्तराखण्ड में मुख्यमंत्री बनाने की बनाई है फैक्ट्री : दीपक

राज्य में मुख्यमंत्री परिवर्तन के बाद अब सरकार को विपक्ष तीखे तेवरों के साथ घेरते हुए नज़र आ रहा है। कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता दीपक बल्यूटिया ने कहा कि भाजपा मुख्यमंत्री बनाने की फैक्ट्री हैं।

जिस फैक्ट्री एक तरफ से विधायक डालो दूसरी तरफ से मुख्यमंत्री निकलता है। भाजपा ने चार साल में प्रदेश को तीन मुख्यमंत्री देकर नया कीर्तिमान बनाया है। मोदी जी के चेहरे में चुनाव लड़ने वाली प्रचण्ड बहुमत की भाजपा को मुख्यमंत्री के चेहरे का आकाल पड़ गया है।

पूर्व के दोनो मुख्यमंत्रियों ने जनता बड़े बड़े बाउनसर दिए हैं। चाहे वो फटी जीन्स हो, चाहे कोरोना को एक प्राणी बताकर उसे जीने का अधिकार देना या फिर भारत को अमेरिका का गुलाम बताना। अब देखना है कि नए मुख्यमंत्री कौन से गेंद फेकेंगे। जब प्रदेश के युवाओं को रोजगार देंना है ऐसे में भाजपा सरकार नए नए मुख्यमंत्री दे रही।

प्रदेश प्रवक्ता दीपक बल्यूटिया ने कहा बार-बार मुख्यमंत्री बदलने से प्रदेश में राजनैतिक अस्थिरता से विकास बाधित हुआ, जिसका खामियाजा उत्तराखण्ड की जनता को उठाना पड़ रहा है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]