Connect with us

उत्तराखण्ड

उत्तराखंड- कार से आए अज्ञात बदमाशों ने जानिए कैसे बाइक सवार दो युवकों पर बोला हमला, सीसीटीवी में घटना हुई कैद

Uttarakhand news उत्तराखंड में आपराधिक घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रहीं हैं, कार में सवार अज्ञात बदमाशों ने डंडों से बाइक सवार दो युवकों पर बेरहमी से हमला बोल दिया, मामला ऊधम सिंह नगर जनपद के रुद्रपुर का है। जहां कोतवाली क्षेत्र में एक बाइक सवार युवक जो टेलर का कार्य करता है, जिस पर कुछ अज्ञात दबंगों ने जानलेवा हमला कर दिया, टेलर के साथ साथ एक अन्य युवक की भी दबंगों ने जमकर पिटाई कर दी।

दबंगों की यह पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए। जिसमे साफ दिख रहा है किस तरह अज्ञात बदमाशों ने किस तरह दो बाइक सवार युवकों पर हमला बोला है। हालांकि रुद्रपुर पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस का कहना है कि अन्य सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से कार को ट्रेस किया जा रहा है, साथ ही जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]