Connect with us

उत्तराखण्ड

आखिर क्यों यह दिग्गज नेता सोनिया दरबार में रोया फूट-फूटकर… और क्या कहा…

उत्तराखंड कांग्रेस में इन दिनों प्रदेश अध्यक्ष एवं नेता प्रतिपक्ष के चयन को लेकर चल रही सियासी घमासान के बीच यह खबर निकल कर सामने आ रही है कि जल्द उत्तराखण्ड प्रदेश अध्यक्ष व नेता प्रतिपक्ष के नाम पर अंतिम मोहर लग जाएगी।

सूत्रों से मिल रही जानकारी के अनुसार पिछले दिनों दिल्ली में सोनिया गांधी दरबार में उत्तराखण्ड कांग्रेस के एक दिग्गज नेता फूट-फूटकर रोए। साथ ही अपने किस्मत को लगातार कोसते हुए सोनिया गांधी को एक कहानी सुनाई गई।

ताकि भावुकता के चलते कांग्रेस हाईकमान उन नेता जी के पक्ष में सॉफ्ट कॉर्नर रखे। उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव होने हैं, ऐसे कांग्रेस पार्टी उत्तराखंड की सत्ता को हासिल करना चाहती है।

इसलिए लगातार दिल्ली में उत्तराखण्ड कांग्रेस के बड़े नेताओं का जमावड़ा लग रहा है। कांग्रेस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार उत्तराखंड कांग्रेस के बड़े नेताओं की हाल ही में सोनिया गांधी के साथ एक बैठक हुई थी, जिसमें कांग्रेस के एक बड़े नेता अपना दुखड़ा रोते हुए नजर आए। इन दिनों उनके द्वारा अपना शक्ति प्रदर्शन दिखाने का प्रयास लगातार किया जा रहा है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]