Connect with us

अलर्ट

यहाँ नहा रही 1 युवती और 2 महिलाएं बही तेज़ बहाव में, अब एसडीआरएफ की टीम जुटी खोजबीन में…

नदियों में नहाने के दौरान लापरवाही नहीं करने की लाख हिदायत देने के बाद भी हरियाणा से अपने परिवार के साथ यहां देहरादून जिले के हरिपुरकलां रायवाला में गीता कुटीर घाट पर नहा रही तीन महिलाएं तेज बहाव में बह गई। इस दौरान तीनों को बहते देख मौके पर लोगों हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी के बाद मौके पर पहुंची। पुलिस प्रशासन एसडीआरएफ ने खोजबीन जारी रखी लेकिन तीनों का कहीं कोई पता नहीं चला।

जानकारी के मुताबिक अपने परिजनों के साथ उत्तराखंड घूमने आई एक युवती और दो महिलाएं रात में एक आश्रम में रुकी हुई थी। और आज सुबह करीब 5:00 बजे जब वह कुटीर घाट पर नहाने के लिए पहुंची तो देखते ही देखते बह गई, जिसके बाद परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस के मुताबिक बहने वालों में 24 वर्षीय नेहा पुत्री सतवीर सिंह और कुसुम 36 वर्ष पत्नी राजेश और सीमा पत्नी नरेंद्र उम्र 34 वर्ष सोनीपत हरियाणा निवासी है। तीनों की बहने की सूचना के बाद पुलिस और एसडीआरएफ ने खोजबीन शुरू कर दी है फ़िलहाल अभी तक उनका कोई पता नहीं चल सका है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in अलर्ट

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]