Connect with us

इलेक्शन 2022

यशपाल आर्य का प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में हुआ भव्य स्वागत, गदगद हुए यशपाल, कही यह बात।

कांग्रेस पार्टी में वापसी के बाद आज पहली बार पीसीसी पहुंचे कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य का पार्टी कार्यालय में भव्य स्वागत किया गया, इस दौरान कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह समेत पार्टी के कई विधायक पदाधिकारियों और हजारों की संख्या में मौजूद रहें। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने यशपाल आर्य का कांग्रेस पार्टी में वापसी पर भव्य स्वागत किया, इस दौरान कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने यशपाल आर्य का तिलक लगाकर कांग्रेस में पुनः वापसी पर बधाई दी,

इस दौरान यशपाल आर्य के समय कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल होने वाले दर्जनों लोगों ने एक बार फिर से कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की, जिसमे मुख्य रूप से पिथौरागढ के पूर्व जिलाध्यक्ष व पूर्व दर्जा मंत्री महेन्द्र सिंह लुंठी, राजेन्द्र भट्ट, बिमला सजवाण, सुनील भण्डारी, विपिन उप्रेती, मुन्ना पाण्डे, सहजाद अंसारी, राहुल सोनकर, इन्जीनियर इन्द्र लाल आर्य, रिषभ जैन आदि ने भी अपने सैकडों साथियों के साथ कांग्रेस पार्टी की रीति नीतियों तथा सोनिया गांधी, राहुल गांधी के नेतृत्व में आस्था व्यक्त करते हुए कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की, इस दौरान अपने संबोधन में वरिष्ठ कॉन्ग्रेस नेता पूर्व कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य ने कहा की कांग्रेस पार्टी उनका घर है।

ऐसे में वह अपने घर के लोगों के साथ कब तक नाराज रह सकते थे, उन्होंने कहा कि पिछले 40 सालों से कांग्रेस पार्टी की सेवा की है, कांग्रेस पार्टी में उनको बहुत सम्मान मिला है, पार्टी ने उनको दो बार प्रदेश अध्यक्ष, विधानसभा स्पीकर से लेकर कैबिनेट मंत्री तक बनाया है। इसको वो कभी भूल नहीं सकते, यशपाल आर्य ने कहा कि अब उनका मकसद उत्तराखंड में कांग्रेस पार्टी को सत्ता में लाने का है, इसके लिए वह पुरजोर तरीके से सभी नेताओं को साथ लेकर काम करेंगे।

वही पूर्व सीएम व कांग्रेस चुनाव संचालन समिति के अध्यक्ष हरीश रावत ने कहा कि यशपाल आर्य के साथ ही बड़ी संख्या में कार्यकर्ता कांग्रेस से जुड़ रहे है। उन्होंने कहा कि यशपाल आर्य ने हमेशा विकास की सोच के साथ काम किया। उन्होंने राज्य में विकास को नई दिशा दी। उनके कांग्रेस में आने से पार्टी को मजबूती मिली है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि कांग्रेस को फिर से सत्ता में वापस लाने के लिए एकजुट होकर काम करना होगा।

भाजपा सरकार के कुशासन, महंगाई के मुद्दों को लेकर घर-घर पहुंचना होगा। नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह ने कहा की यह समय सत्ता से भाजपा को बाहर करने के लिए एकजुट होकर संघर्ष करें। इस स्वागत समारोह कार्यक्रम में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं एवं हजारों की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।

More in इलेक्शन 2022

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]