Connect with us

उत्तराखण्ड

बिजली काटकर, जोड़ना भूल गए कर्मचारी, ग्रामीण क्षेत्रो में घण्टो से बिजली गुल…

हल्द्वानी शहर के सबसे पॉश गांव कहे जाने वाले छडायल नयाबाद, वासुदेवपुरम, करायल, प्रेमपुर लॉसज्ञानी, देवलचौड़, फूलचौड़ समेत कई जगहों पर पिछले पांच घंटे से बिजली गुल हो गई है। आसपास के कई सारे इलाके अंधेरे में डूब गए हैं।

जबकि यह इलाका जिले के प्रभारी मंत्री यशपाल आर्य और विधानसभा क्षेत्र शहरी विकास मंत्री बंशीधर भगत का है, कई बार स्थानीय लोगों द्वारा बिजली विभाग के अधिकारियों और लाइनमैन को फोन किया गया है, पर विभाग की तरफ से कोई रिस्पांस देखने को नहीं मिला।

ग्रामीण क्षेत्र के अधिकारी फोन नहीं उठा रहे हैं, वही लाइनमैन अपना फोन बंद कर चुके हैं। ऐसे में आम जनता को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वह अंधेरे में रहने को मजबूर है, प्रदेश की भाजपा सरकार में अंधेर नगरी चौपट राजा का कथन सत्य साबित हो रहा है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]