Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी: जन्माष्टमी पर महिला लायनेस क्लब आयोजित करेगी वेशभूषा प्रतियोगिता

हल्द्वानी: जन्माष्टमी के अवसर पर महिला लायनेस क्लब हल्द्वानी द्वारा 13 अगस्त को वेशभूषा प्रतियोगिता और सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। क्लब की अध्यक्षा कुसुम दिगारी ने प्रेस वार्ता में जानकारी दी कि “कान्हा के रंग बच्चों के संग” शीर्षक से होने वाला यह आयोजन रुद्राक्ष बैंक्वेट हॉल, नवाबी रोड में दोपहर 3 बजे से प्रारंभ होगा।कार्यक्रम का शुभारंभ क्लब की महिलाओं द्वारा सरस्वती वंदना से किया जाएगा। इसमें 1 दिन से 2 वर्ष तक के बच्चों का चयन वेशभूषा के आधार पर और 3 से 5 वर्ष तक के बच्चों का चयन वेशभूषा व मंत्रोच्चार के आधार पर किया जाएगा। महिलाओं के लिए कृष्ण भोग थाल प्रतियोगिता रखी गई है, जिसमें थाल की सजावट, पकवान की बनावट और संख्या के आधार पर विजेताओं का चयन होगा।कुसुम दिगारी ने बताया कि कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी होंगी। उन्होंने शहरवासियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की। प्रेस वार्ता में क्लब सचिव तनुजा जोशी, सदस्य रीता अग्रवाल, ऊषा मुकेश और शालिनी गुप्ता मौजूद रहीं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]