Connect with us

उत्तराखण्ड

उत्तराखंड- कैंटर की चपेट में आई महिला एसआई, मौके पर ही हुई मौत, घटना सीसीटीवी में कैद, शोक में डूबा पुलिस परिवार

उत्तराखंड में हादसों का सिलसिला जारी है, यह हादसा उत्तराखंड पुलिस के लिए दुखद भरा है। चंपावत जनपद के बनबसा में आज थाना बनबसा में नियुक्त महिला उपनिरीक्षक विजय लक्ष्मी थाना बनबसा गेट पर एक कैंटर वाहन की चपेट में आने से गम्भीर रूप से घायल हो गई। जिन्हें तुरंत अन्य पुलिसकर्मियों द्वारा उपचार हेतु टनकपुर चिकित्सालय लाया गया, जहां उनकी उपचार के दौरान ही मौत हो गई, वारदात की पूरी घटना बनबसा थाने के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, इस घटना से पुलिस विभाग में शोक की लहर है।

जानकारी के अनुसार बनबसा थाने में तैनात एसआई विशेष विजय लक्ष्मी बुधवार को दोपहर बाद ड्यूटी समाप्त कर अपने आवास को जा रही थीं, अचानक ट्रक अनियंत्रित होकर बनबसा थाने के सरकारी वाहन पार्किंग में खड़े पुलिस के सरकारी वाहन और स्टाफ के वाहनों से जा टकराया, ट्रक की चपेट में आकर विजय लक्ष्मी गंभीर रूप से घायल हो गई। सहकर्मियों द्वारा विजय लक्ष्मी को उपचार के लिए टनकपुर लाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया, पुलिस द्वारा वाहन चालक और वाहन को कब्जे में ले लिया गया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]