Connect with us

इलेक्शन 2022

धर्मनगरी हरिद्वार से माँ गंगा का आशीर्वाद लेकर कांग्रेस निकाल रही है परिवर्तन यात्रा…

कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा आज हरिद्वार से शुरू होगी। परिवर्तन यात्रा शुरू करने से पहले कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव और प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कांग्रेस नेताओं के साथ हर की पैड़ी पहुंचकर गंगा आरती में हिस्सा लेते हुए माँ गंगा से परिवर्तन यात्रा को लेकर आशीर्वाद लिया। गंगा आरती में प्रदेश के सभी बड़े नेताओं समेत विधायक और कार्यकर्ता भी शामिल हुए। कांग्रेस प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव ने कहा कि मां गंगा का नाम लेकर जो भी काम किया जाता है, वह निश्चित ही सफल होता है।

कांग्रेस द्वारा गंगा पूजन कर परिवर्तन यात्रा शुरू की जा रही है। परिवर्तन यात्रा में प्रदेश के सभी बड़े नेता शामिल होंगे। आगामी विधानसभा चुनावों में पार्टी निश्चित ही जीत दर्ज करेगी। गंगा आरती के बाद श्री गंगा सभा के पदाधिकारियों ने कांग्रेस प्रदेश प्रभारी और प्रदेश अध्यक्ष का गंगा जल भेंट कर स्वागत किया। धर्म नगरी हरिद्वार से परिवर्तन यात्रा जैसी यात्राओं को शुरू करना धार्मिक मान्यताओं और भावनाओं को बल देने का कार्य करती हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Continue Reading
You may also like...

More in इलेक्शन 2022

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]