Connect with us

उत्तराखण्ड

जमीन के भगवान क्यों बने हैवान, एसटीएच में तीमारदारों को जूनियर डॉक्टरों ने पीटा, देखिए मारपीट का वीडियो।

कुमाऊँ के सबसे बड़े सुशीला तिवारी अस्पताल में एक बार फिर से जूनियर डॉक्टरों के द्वारा मरीज के तीमारदारों को पीटे जाने का मामला सामने आया है। हल्द्वानी के धानमिल निवासी योगेश मौर्य अपने पिता का इलाज कराने को लेकर सुशीला तिवारी अस्पताल आया था।

जहां जूनियर डॉक्टरों द्वारा उनके साथ इलाज को लेकर लापरवाही करते हुए बदसलूकी की गई, ऐसे में मरीज के साथ हुई बदसलूकी पर तीमारदारों और जूनियर डॉक्टरों के साथ मामूली कहासुनी हो गई, वहीं इस दौरान वहां मौजूद कुछ जूनियर डॉक्टरों द्वारा मरीज के साथ आए तीमारदारों के साथ मारपीट शुरू कर दी।

मारपीट में दिवान बिष्ट और उमेश बधानी को काफी चोट आई है। जिनको बेस हॉस्पिटल में इलाज के लिए लाया गया, वही मरीज के पुत्र योगेश मौर्य ने कहा कि दोनों तीमारदारों को पुलिस ने चोट लगने के बाद एक घंटे से अधिक समय हो जाने तक इलाज नहीं करवाया, जो कि पुलिस की भी बड़ी लापरवाही सामने आई है।

वही मौके पर पहुंचे पुलिस और प्रशासन के आला अधिकारियों द्वारा हालात को काबू में किया गया। सुशीला तिवारी अस्पताल के सीएमएस कहना है कि मामला उनके संज्ञान में आया है, जूनियर डॉक्टरों द्वारा यदि मारपीट की गई है, तो पूरी घटना सीसीटीवी फुटेज में आ गई होगी और यह किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जब डॉक्टर किसी के साथ इस तरह की हरकत करते हैं दोषी होने पर कार्रवाई की जाएगी।

वही एसपी सिटी जगदीश चंद्र का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है, सीसीटीवी फुटेज काफी हद तक तस्वीर साफ कर देगी, उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल दोनों पक्षों के लोगों का मेडिकल कराया गया है, सीसीटीवी के आधार पर जिसकी गलती सामने आएगी उसके खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]