Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी: हल्दूचौड़ रेलवे क्रॉसिंग के पास नाग-नेवले की भिड़ंत, सड़क पर लगा लोगों का हुजूम(वीडियो)

हल्द्वानी: हल्द्वानी के हल्दूचौड़ रेलवे क्रॉसिंग के पास उस वक्त अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जब सड़क के बीचों-बीच एक नाग और नेवले का आमना-सामना हो गया। दोनों के बीच छिड़ी भिड़ंत को देखने के लिए राहगीरों के कदम थम गए। देखते ही देखते मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और नाग-नेवले की लड़ाई इलाके में चर्चा का विषय बन गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, नाग सड़क पर फन फैलाकर बैठा था और लगातार नेवले पर हमला करने की कोशिश कर रहा था। वहीं, नेवला भी तेजी से सांप पर झपट्टा मार रहा था। सांप ने खुद को बचाने के साथ नेवले पर हमला करने की कोशिश की, लेकिन नेवला लगातार फुर्ती दिखाता रहा। काफी देर तक दोनों के बीच मुकाबला चलता रहा। इस दौरान सड़क पर मौजूद राहगीर इस पूरे नजारे को देखने के लिए जमा हो गए। नाग और नेवले की भिड़ंत का यह नजारा आसपास के क्षेत्र में चर्चा का विषय बना रहा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]