Connect with us

उत्तराखण्ड

उत्तरकाशी : आत्महत्या का प्रयास कर रही महिला की जान बचाने वाले दो युवकों को एसपी कमलेश उपाध्याय ने किया सम्मानित…

नदी मे कूदकर आत्महत्या का प्रयास करने वाली महिला की जान बचाने वाले 2 युवकों को एसपी उत्तरकाशी द्वारा किया गया सम्मानित।

कल 20 फरवरी 2026 की सांय को उत्तरकाशी, तिलोथ पुल के पास एक महिला आत्महत्या करने के उद्देश्य से नदी में कूदकर नदी के बहाव में पत्थरों के बीच फंस गयी तथा दुबारा कुदने का प्रयास कर रही थी। सूचना पर कोतवाली उत्तरकाशी पुलिस की टीम द्वारा तुरन्त मौके पर पहुँचकर स्थानीय युवकों की मदद से महिला को सुरक्षित नदी से बाहर निकाल कर जान बचाई गयी तथा महिला को सकुशल उसके परिजनों के सुपुर्द किया गया। महिला की जान बचाने में बाल्मीकि बस्ती उत्तरकाशी के 2 स्थानीय युवकों देवराज तथा प्रभात सहदेव की भूमिका अहम रही।

पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी, श्रीमती कमलेश उपाध्याय द्वारा रेस्क्यू में सहयोग कर महिला की जान बचाने वाले वाले दोनों युवकों को आज 21.02.2026 को पुलिस कार्यालय मे बुलाकर प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। युवकों द्वारा किये गये मानवीय कार्य की सराहना करते हुये उज्ज्वल भविष्य हेतु शुभकामनाएं दी गयी। पुलिस को आत्महत्या करने का प्रयास करने वाली महिला की काउंसलिंग करने के निर्देश दिये गये।

एसपी उत्तरकाशी महोदया द्वारा बताया गया कि मानवता से बढकर कोई धर्म नहीं है। जरुरतमंद की मदद के लिये हमेशा आगे आयें, हादसों अथवा सडक दुर्घटनाओं के समय गुड सेमेरिटन (नेक इंसान) बनकर आप किसी पीडित/ घायल व्यक्ति की जान बचा सकते हैं। निडर होकर पीडित/घायल को बचाने तथा ‘गोल्डन ऑवर’ (पहले 1 घंटे) में अस्पताल पहुँचाने वाले ऐसे गुड सेमेरिटन(नेक व्यक्तियों) को सरकार तथा शासन द्वारा सम्मानित भी किया जाता है।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]