Connect with us

उत्तराखण्ड

उत्तराखंड- सड़क पर डांस करते बारातियों को स्कॉर्पियो ने रौदा, एक मौत, 31 घायल, आप भी देखिए दिल दहलाने वाला वीडियो…

शादियों के सीजन में सड़क पर घुड़चढ़ी के दौरान डांस करना कितना खतरनाक साबित हो सकता है, इसकी बानगी हरिद्वार के बहादराबाद क्षेत्र में शुक्रवार रात सामने आई। सड़क पर बैंड बाजे की धुन पर डांस कर रहे बारातियों को एक बेकाबू स्कॉर्पियो कार ने रौंद डाला। कार की रफ्तार इतनी तेज़ थी कि वह बारातियों को रौंदते हुए निकल गई।

कुछ दूर पहुंचकर भीड़ ने कार को रोक लिया और ड्राइवर की जमकर धुनाई की। हादसे में एक बैंड वाले की मौत हो गई। जबकि 31 बाराती घायल हो गए। सीओ ज्वालापुर निहारिका सेमवाल, बहादराबाद थानाध्यक्ष नितेश शर्मा व पुलिस टीम ने मौके पर पहुंच कर घायलों को अस्पताल भिजवाया। कार कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में ले लिया गया है।

कार के बारातियों को रौंदने का वीडियो एक बाराती के मोबाइल में कैद हुआ। पुलिस के मुताबिक, शुक्रवार देर रात बहादराबाद-धनौरी रोड़ पर स्थित सरदार फार्म हाउस में ग्राम बेलडा से बारात आई थी। बारात के स्वागत के समय बहादराबाद से धनोरी की तरफ जा रही स्कॉर्पियो ने बारातियों को रौंद डाला। जिससे चीख पुकार मच गई। बैंड वाला सागर निवासी रायसी थाना लक्सर की मौत हो गई।

जबकि कुल 31 लोग घायल हो गए। मौके पर मौजूद भीड़ ने स्कॉर्पियो चालक से मारपीट व गाड़ी को क्षतिग्रस्त कर दिया गया। सूचना पर सीओ ज्वालापुर निहारिका सेमवाल, थानाध्यक्ष नितेश शर्मा पुलिस टीम के साथ पहुंचे और घायलों को निजी अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने भीड़ को हटाते हुए यातायात सामान्य कराया गया। थानाध्यक्ष नितेश शर्मा ने बताया कि घायल दो लोगो की हालत गंभीर बनी हुई है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]