Connect with us

उत्तराखण्ड

उत्तराखंड- पहाड़ की बेटी मानसी ने चीन में लहराया तिरंगा, जीता कांस्य पदक, आप भी दीजिए बधाई

देवभूमि उत्तराखंड की बेटियों ने हमेशा ही उत्तराखंड और देश का नाम रोशन किया है, चाहे वह बाॅलीवुड जगत में हो या फिर देश सेवा के कार्य में हो। अब बेटियां खेलों में भी भारत का नाम रोशन कर रही है। गोल्डन गर्ल के नाम से अपनी पहचान बना चुकी उत्तराखंड की बेटी मानसी नेगी ने देश का मान बढ़ाया है।

मानसी ने चीन में चल रहे वर्ल्ड यूनिवर्सिटी गेम्स में भारतीय टीम ने 20 किमी दौड़ स्पर्धा में कांस्य पदक जीता है। एक बार फिर मानसी ने अपने बेहतर प्रदर्शन से देश का नाम रोशन किया है। यह प्रतियोगिता आठ अगस्त तक होगी। बता दें कि मूलरूप से उत्तराखंड के चमोली जिले की निवासी मानसी नेगी लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी से स्नातक की पढ़ाई कर रही हैं।

पिछले साल गुवाहाटी में 37वीं नेशनल जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में अंडर-20 महिला वर्ग की 10 हजार मीटर वॉक रेस में स्वर्ण पदक जीता था। अब चीन में कांस्य पदक जीता है। आप भी दीजिए अपनी पहाड़ की बेटी की बधाई और इस टॉप की खबर को अधिक से अधिक शेयर करें।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]