Connect with us

उत्तराखण्ड

उत्तराखंड – मध्यप्रदेश के यात्रियों से भरी बस खाई में गिरी, 16 डेड बॉडी रिकवर, रेस्क्यू में जुटी एसडीआरएफ

पहाड़ो में इन दिनों सड़क दुर्घटनाओं का मामले दिन प्रतिदिन बढ़ते जा रहें हैं। उत्तराकाशी में डामटा से नौगाँव के बीच रिखाऊँ खड्ड के पास एक यात्री बस दुर्घटनाग्रस्त होने की सूचना है,जिसमे 16 यात्रियों की मौत की खबर आ रहीं हैं। जिला पंचायत सदस्य हाकम सिंह रावत में बताया कि वो अभी घटना स्थल पर हैं पुलिस और SDRF की टीम भी मौके पर रेस्क्यू के लिए पहुंच गई है। फिलहाल 16 डेड बॉडी रिकवर कर ली गई हैं। 22 से 25 लोगों की मौत की आशंका बताई जा रही है।

बस यमनोत्री की ओर जा रही थी, जो अनियंत्रित होकर डामटा और नौगाँव के बीच रिखाऊँ खड्ड के पास करीब 500 मीटर खाई में गिर गई। रावत ने बताया कि बस में करीब 40 लोग सवार थे फिलहाल स्थिति गंभीर दिखाई दे रही है, सभी यात्री मध्य प्रदेश के रहने वाले बताए जा रहे हैं मौके पर एसडीआरएफ पुलिस और प्रशासन की टीम रेस्क्यू अभियान में जुटे है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]