उत्तराखण्ड
देहरादून: खनन निदेशक राजपाल लेघा के नेतृत्व में ई-चेक गेटों से अवैध खनन पर सख्ती, दो माह में 5 करोड़ रुपये के ई-चालान
देहरादून: खनन निदेशक राजपाल लेघा के नेतृत्व में निदेशालय भूतत्व एवं खनिकर्म, देहरादून में माइनिंग डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन एवं सर्विलांस सिस्टम की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में राज्य में अवैध खनन और अवैध परिवहन पर प्रभावी निगरानी के लिए किए जा रहे डिजिटल प्रयासों की विस्तार से समीक्षा की गई।
बैठक में बताया गया कि प्रदेश में अब तक 45 ई-चेक गेट स्थापित किए जा चुके हैं, जिनमें से 42 ई-चेक गेट पूरी तरह संचालित हो गए हैं। इन ई-चेक गेटों के माध्यम से पिछले दो माह के भीतर अवैध खनन एवं परिवहन में लिप्त वाहनों पर लगभग 5 करोड़ रुपये के ई-चालान किए गए हैं, जिससे सरकार को अतिरिक्त राजस्व की प्राप्ति हुई है।
बैठक के दौरान 20 हैंडहेल्ड डिवाइस का प्रदर्शन भी किया गया। इन उपकरणों के माध्यम से मौके पर ही ई-चालान की सुविधा उपलब्ध होगी। प्रदेश के 13 जनपदों में ई-चालान व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए 20 हैंडहेल्ड मशीनें आवंटित की गई हैं।
समीक्षा बैठक में संयुक्त निदेशक दिनेश कुमार, खान अधिकारी मुख्यालय ताजबर नेगी, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी गुणानंद खण्डूरी तथा आईटीआई कंपनी के प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे। बैठक में डिजिटल तकनीक के माध्यम से खनन गतिविधियों की निगरानी को और अधिक मजबूत बनाने पर जोर दिया गया।




