Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी- एमबीपीजी परिसर में हुए दो गुटो में भिड़त मामले पर एसपी सिटी ने कही यह बात

Haldwani news हल्द्वानी के एमबीपीजी कॉलेज परिसर में क्रिकेट खेलने के दौरान युवाओं के दो गुटों में झड़प हो गई, वही युवाओं की भिड़ंत के दौरान एक युवक पूरी तरह घायल हो गया। घायल का निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। घायल युवा पर तलवारों से वार किया गया, जिसको निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल युवक का नाम शिवम बिष्ट बताया जा रहा है।

युवाओं के गुटों की हुई भिड़ंत के मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी हरबंस सिंह ने बताया कि आज शाम एमबीपीजी कॉलेज परिसर में क्रिकेट खेल रहे छात्रों एवं बाहर से आए युवकों के बीच मे झगड़ा हो गया था, जिसमें घायल छात्र से अभी मैंने अस्पताल पहुंचकर मुलाकात की। उन्होंने कहा कि मामले के संबंध में एक तहरीर प्राप्त हुई है, जिसमें सुसंगत धाराओं के तहत अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है, तथा आरोपियों की तलाश के लिए टीम का गठन भी कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि मामले में जो भी दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ सुसंगत धाराओं के तहत अवश्य ही कार्रवाई की जाएगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]