Connect with us

अलर्ट

इस शहर कोतवाल ने बरसात में उतरकर बच्चों को पहुंचाया सुरक्षित जगह और किया ख़ाकी का दामन साफ…

यूं तो लगातार मित्र पुलिस के ऊपर कई तरह के आरोप लगे हैं, लेकिन आज की मित्र पुलिस के कारनामे को आप सेल्यूट जरूर करेंगे। यह तस्वीरें हैं उधम सिंह नगर जिले के रुद्रपुर की, जहां तस्वीर में आप देख सकते हैं कि लगातार कल्याणी नदी का बढ़ते जलस्तर के बाद भी पुलिस बरसाती पानी में लोगो को बचाने के लिए कूद पड़ी और आपदा ग्रसित लोगों को सुरक्षित निकालने का बीड़ा उठाया।

हालांकि लगातार मूसलाधार बारिश से स्थिति खराब होने के बाद प्रशासन के द्वारा टोल फ्री नंबर और आपदा कंट्रोल रूम के नंबर जारी किए गए हैं। मौसम विभाग द्वारा पूर्वानुमान ने भी बारिश का अलर्ट किए जाने के बावजूद ऊधमसिंह नगर जिला प्रशासन हरकत में नहीं आया, मुसीबत आने का इंतजार करता रहा। यह है रुद्रपुर शहर कोतवाल विक्रम राठौर जो अपनी जान जोखिम में डालकर लगातार आपदा ग्रसित इलाके में घर-घर जाकर लोगों को घरों से बाहर निकलने की अपील कर रहे है, इसके साथ ही कोतवाल विक्रम राठौर ने कल्याणी नदी के किनारे रह रहे परिवारों को सुरक्षित बाहर निकाला और बच्चों को खुद गोद में लेकर बाहर आए।

लेकिन रुद्रपुर में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के चलते लोगों का जीना दूभर हो गया है, रुद्रपुर की कल्याणी नदी के किनारे भूत बंगला बस्ती में रहने वाले लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा रहा है। वही रमपुरा चौकी प्रभारी अनिल जोशी ने भी मानवता की मिसाल कायम करते हुए अपने चौकी क्षेत्र के लोगों को जागरूक किया और जल्द से जल्द सुरक्षित स्थानों में पहुंचने की अपील की।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Continue Reading
You may also like...

More in अलर्ट

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]