Connect with us

उत्तराखण्ड

शारदा नदी में नहा रहें तीन युवक बहे, एक की मौत, दर्शन के लिए आये थे पूर्णागिरी मंदिर।

नवरात्रि के मौके पर टनकपुर स्थित पूर्णागिरि मंदिर को दर्शन करने को पहुंचे तीन श्रद्धालु शारदा घाट में नहाने के दौरान नदी में बह गए, इनमें से दो युवक को बचा लिया गया, जबकि एक युवक के शव को जल पुलिस ने नदी से निकाल लिया है।

नवरात्रि के महीने में पूर्णागिरी मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ होती है, ऐसे में यह तीनों युवक शारदा नदी में नहाने गए हुए थे, कि अचानक तीनों नदी के बहाव में बह गए, जिन्हें डूबता देख घाट पर मौजूद लोगों ने शोर मचाया, वहां तैनात जल पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और तीनों युवको को बचाने के लिए अभियान चलाया गया, दो युवकों को पुलिस ने सकुशल नदी से बाहर निकाल लिया।

लेकिन एक युवक अभिषेक गुप्ता भंवर की चपेट में आ गया था, जिसके शव को पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद नदी से बाहर निकाला, वहीं पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]