Connect with us

उत्तराखण्ड

पति की बाइक पर मार टक्कर, पत्नी को लेकर युवक हुआ रफूचक्कर… पढ़िए पूरा मामला।

नवविवाहिता शादी के कुछ दिनों बाद अपने मायके रुद्रपुर आ रही थी। तभी कुछ युवकों ने बाइक पर सवार पति-पत्नी को रुकवाया और जबरन नवविवाहिता को कार में जबरन उठाकर ले गए।

इसका विरोध करने पर विवाहिता के पति से जमकर हाथापाई भी की गई, इसके बाद पति द्वारा अपने ससुराल पक्ष को इसकी पूरी जानकारी दी गई, जानकारी मिलने के बाद विवाहिता के पिता ने एक युवक को नामजद कर संबंधित थाने में तहरीर दी साथ ही कार्रवाई की मांग की।

जानकारी के अनुसार भूरारानी में रहने वाले सिकंदर ने बताया कि उसकी पुत्री की शादी 18 जुलाई को रामपुर के बरखेड़ा गांव से हुई थी। पति-पत्नी रामपुर से रुद्रपुर अपनी बाइक से आ रहे थे, उसी बीच भूरारानी मोड़ पर अचानक कार सवारों ने बाइक पर टक्कर मार रुकवाने की कोशिश की पति के साथ हाथापाई करने के बाद विवाहिता को जबरन कार में बैठा कर रफूचक्कर हो गए।

विवाहिता के पिता द्वारा पुलिस को दी गई तहरीर के अनुसार भूरारानी मोड़ पर अचानक कार सवार बिंदुखेड़ा का रहने वाला एक युवक अपने साथियों के साथ आया और उसकी बेटी को जबरन बंधक बनाकर ले गया। साथ ही आरोपी युवक के साथियों ने विवाहिता के पति के साथ जमकर मारपीट की, पुलिस द्वारा तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]