Connect with us

उत्तराखण्ड

कुम्भ में आईसीएमआर की गाइडलाइन के विरुद्ध हुआ काम, लोगो की जान से किया गया खिलवाड़ : करन

हल्द्वानी पहुचे उपनेता प्रतिपक्ष करण महरा ने कहा है कि हरिद्वार में हुए कुंभ घोटाले को लेकर मुख्यमंत्री, मंत्री और अधिकारियों के खिलाफ कार्यवाई होनी चाहिए, क्योंकि सबसे बड़ा सवाल तो यह है कि जिस कंपनी को ठेका दिया गया उसने आईसीएमआर की गाइडलाइन का पालन नहीं किया,जिसमे लोगो की जान के साथ खिलवाड़ किया गया और वह कंपनी बीजेपी के नेताओं की पहुंच वाली थी, सवाल यह है कि जो कंपनी गाइडलाइन का पालन कर ही नहीं रही है, उसको इतने बड़े आयोजन का काम आखिरकार क्यों और किस किस की शह पर दिया गया…? कुंभ में हुए घोटाले को लेकर आगामी 25 जून को कांग्रेस हरिद्वार में सत्याग्रह भी करेगी…

उत्तराखंड में पैदा हो रहे संवैधानिक संकट पर उपनेता प्रतिपक्ष करन महरा ने कहा कि यह अभी नरेंद्र मोदी और अमित शाह का भी संकट है, क्योंकि किसी जमाने में सीबीआई को केंद्र सरकार का तोता कहा जाता था और आज चुनाव आयोग केंद्र सरकार का तोता है… लिहाजा अभी तो संकट यह है कि ममता बनर्जी को मुख्यमंत्री पद से कैसे हटाया जाए। लिहाजा यह अमित शाह और नरेंद्र मोदी के लिए बड़ा संकट खड़ा हो गया है, क्योंकि पश्चिम बंगाल में कई हथकंडे अपनाने के बाद भी बीजेपी ममता बनर्जी को मुख्यमंत्री बनने से नहीं रोक सकी…

वही करन महरा ने अपने भाजपा में जाने वाली बातों की सिरे से नकारते हुए कहा कि मैं कांग्रेस कभी नही छोड़ सकता हूं, भले ही मुझे कांग्रेस छोड़ दे, साथ ही उन्होंने कहा कि मैं 24 कैरेट शुद्ध कांग्रेसी हूं।

ADVERTISEMENTS
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

ADVERTISEMENTS

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]