Connect with us

उत्तराखण्ड

देसी तमंचे से महिला को गोली मार खुद को उड़ा डाला, खून से लथपथ मिले शव, जांच में जुटी पुलिस…

खून से लथपथ महिला और पुरुष का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। हरिद्वार के लक्सर का मामला है, थाना क्षेत्र पथरी के ओम विहार कॉलोनी में महिला और पुरुष पिछले कुछ समय से एक साथ रह रहे थे।

माना जा रहा है कि महिला और पुरुष के बीच आपसी विवाद हुआ, पुरुष द्वारा महिला को गोली मारने के बाद खुद को भी गोली से उड़ा दिया। सूचना मिलते ही एसएसपी समेत पुलिस मौके पर पहुंची, पुलिस द्वारा दरवाजा तोड़कर दोनों शवों को बाहर निकाल पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

पुलिस को मौके पर एक देसी तमंचा बरामद हुआ, हालांकि इस मामले को लेकर पुलिस द्वारा गहनता से जांच की जा रही है। पुलिस के अनुसार मृतक पुरुष जगदीश उम्र 50 वर्ष व मृतका महिला बबली उम्र 27 वर्ष मूल रूप से पिथौरागढ़ निवासी हैं।

हाल में यह दोनो मृतक ओम विहार कॉलोनी स्थित अपने मकान में रहते थे। बताया गया कि घरेलू विवाद के चलते मृतक युवक की पहली पत्नी और तीन बच्चे हाल में पिथौरागढ़ रहते हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]