Connect with us

इलेक्शन 2022

समाजवादी पार्टी ने कुछ यूं दिया आप को झटका…

समाजवादी पार्टी ने नैनीताल जिले में आम आदमी पार्टी को एक बड़ा झटका दिया है, आम आदमी पार्टी के महानगर अध्यक्ष हल्द्वानी डिंपल पांडे को समाजवादी पार्टी में शामिल कर नैनीताल जिले का जिला अध्यक्ष घोषित कर दिया है, समाजवादी पार्टी के नवनियुक्त नैनीताल जिला अध्यक्ष डिंपल पांडे को कल लखनऊ में उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता अखिलेश यादव ने पार्टी की सदस्यता दिलाई।

सपा के प्रमुख महासचिव शोएब अहमद और नवनियुक्त जिला अध्यक्ष डिम्पल पांडे का आज हल्द्वानी में सपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया, सपा प्रमुख महासचिव शोएब अहमद ने कहा कि अब पहाड़ों में साइकिल की रफ्तार बढ़ती जायेगी, क्योंकी जिस तरह से पेट्रोल और डीजल के दाम बेकाबू हो गए हैं उस दौर में केवल साइकिल ही लोगों के काम आएगी, शोएब अहमद ने कहा कि उन्होंने नैनीताल जिले से चुनावी बिगुल फूंक दिया है और आज से ही नैनीताल जिले की छह विधानसभाओं को मजबूत करने का काम शुरू कर दिया जाएगा।

वहीं सपा जॉइन करने के बाद डिंपल पांडे ने कहा कि वह समाजवादी पार्टी को नैनीताल जिले में मजबूत करने का काम करेंगे, उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी के अंदर उनको काफी घुटन महसूस हो रही थी, यही नही आम आदमी पार्टी में पूजीपतियों का बोलबाला था और उनके लिए समाजवादी पार्टी से बेहतर विकल्प और कुछ नहीं हो सकता था ।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in इलेक्शन 2022

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]