Connect with us

उत्तराखण्ड

दानपात्र से चोरी करते पकड़ा गया सेवादार, कुछ इस तरह हुआ खुलासा…

गुरुद्वारे के दानपात्र से एक सेवादार द्वारा चोरी करने का मामला सामने आया है। जिसमें सेवादार दानपात्र से रूपये चुराते हुए सीसीटीवी में कैद हो गया। गुरुद्वारा कमेटी द्वारा चोरी की सूचना पुलिस को दी गई, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी सेवादार को गिरफ्तार कर लिया।

दानपात्र से चोरी करने का मामला हरिद्वार का कनखल क्षेत्र का है, जहां ऐतिहासिक विरक्त कुटिया गुरुद्वारे के दानपात्र से चोरी करता हुआ सेवादार सीसीटीवी में कैद हो गया। पुलिस द्वारा गिरफ्तार करने के बाद सेवादार की जेब से मामूली सी रकम लगभग ₹500 बरामद किए गए है।

गुरुद्वारे का सेवक राम अवतार पर आरोप है, कि वह गुरुद्वारे के दानपात्र से रूपये चुरा रहा था, गुरुद्वारे कॉमेटी द्वारा जब सीसीटीवी खंगाले गए तो सेवादार की स्थिति संदेह के घेरे में थी। कनखल थाना प्रभारी कमल कुमार लुंठी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]