Connect with us

इलेक्शन 2022

विधानसभा चुनाव को लेकर सपा राष्ट्रीय महासचिव ने भरी हुंकार…

समाजवादी पार्टी उत्तराखंड की सभी 70 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी। सपा के राष्ट्रीय महासचिव और उत्तराखंड प्रभारी राजेंद्र चौधरी ने आज हल्द्वानी में मीडिया से मुखातिब होते हुए कहा कि 2022 के विधानसभा चुनाव में भाजपा और कांग्रेस के खिलाफ सभी विधानसभा सीटों पर समाजवादी पार्टी अपने प्रत्याशी उतारने जा रही है।

उन्होंने आरोप लगाया कि पिछले दो दशकों में उत्तराखंड राज्य में कोई विकास का काम नहीं हुआ कांग्रेस और भाजपा में केवल अपना वर्चस्व बचाने की लड़ाई चल रही है। मुख्यमंत्री बदलते जा रहे हैं और जनता के साथ लगातार धोखा हो रहा है उत्तराखंड में समाजवादी पार्टी स्वास्थ्य शिक्षा और बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर जनता के बीच में जाएगी और उत्तराखंड की जनता से जुड़े मुद्दे ही समाजवादी पार्टी का घोषणा पत्र होगा।

राजेंद्र चौधरी के मुताबिक उत्तराखंड में जल्द ही उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव भी दौरा करेंगे जिसको 2022 की विधानसभा चुनाव की तैयारी के तौर पर देखा जा सकता है। प्रदेश महासचिव शोएब अहमद ने कहा कि पूरी ताक़त के साथ सपा विधानसभा चुनाव लड़ने जा रही है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Continue Reading
You may also like...

More in इलेक्शन 2022

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]