Connect with us

उत्तराखण्ड

सत्ताधारी भाजपा ने रेवडिय़ों की तरह बांट दिये तीलू रौतेेली पुरस्कार, मंत्री की बेटी और भाजपा महिला नेत्री का नाम आने से हुई किरकिरी

प्रदेश में सत्ता पर बैठी भाजपा सरकार की चारों ओर चर्चाए चल रही है। वर्ष 2022 में विधानसभा चुनाव होने वालेे है। ऐसे मेंं मुख्यमंत्री बदलने से लेकर पार्टी में गुटबाजी की खबरें जोरों पर है। अब राज्यस्तरीय तीलू रौतेेली पुरस्कार में इस बार कमाल ही कर दिया। राज्य सरकार न पुरस्कार कम रेवडिय़ां ज्यादा बांट दी। एक दौर मेें पूर्व सीएम स्व. एनडी तिवारी को लाल बत्तियों के कोसने वाली भाजपा आज सत्ता में आकर खुद तीलू रौतेेली जैसे पुरस्कार को रेवडिय़ों की तरह बंाटने पर चर्चाओं में है।

तीलू रौतेेली पुरस्कार में इस बार कैबिनेट मंत्री बिशन सिंह चुफाल की बेटी और भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश पदाधिकारी का नाम भी पुरस्कार की लिस्ट में शामिल है। इससे पुरस्कार के चयन को लेकर जिला एवं राज्य स्तरीय चयन समिति सवालों के घेरे में आ गई है। शुक्रवार को महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास विभाग की ओर से तीलू रौतेली पुरस्कार के लिए जिन 22 महिलाओं के नामों की सूची जारी की गई है। जिसमें कई महिलाओं केे नाम शामिल है।

लिस्ट मेंं कैबिनेट मंत्री बिशन सिंह चुफाल की बेटी दीपिका चुफाल को सामाजिक एवं राजनैतिक क्षेत्र के लिए यह पुरस्कार दिया गया है। खबर है कि पिथौरागढ़ में उन्होंने इस विशेष क्षेत्र में काम किया है। जबकि कल लिस्ट जारी होते ही सोशल मीडिया पर इसका खूब विरोध देेखने को मिल रहा है। लोग तरह-तरह के सवाल कर रहे है।

सत्ताधारी दल यहीं नहीं रूका सामाजिक एवं राजनैतिक क्षेत्र विशेष में कार्य के लिए देहरादून से अनुराधा वालिया का नाम लिस्ट में शामिल है। अनुराधा भाजपा महिला मोर्चा की वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष हैं। अब बताये है ना गजब की सत्ताधारी पार्टी। जबकि यह पुरस्कार सामाजिक, शिक्षा, साहित्य, वीरता एवं साहस, कोविड काल में मदद, खेल, पर्यावरण आदि के क्षेत्र में कार्य पर महिलाओं को दिया जाता है। लेकिन इस बार सत्तारुढ़ पार्टी से संबंधित राजनीतिक क्षेत्र की महिलाओं के नाम भी सूची शामिल कर दिए गए। जबकि राजनीतिक क्षेत्र में यह पुरस्कार नहीं दिया जाता। ऐसे में सोशल मीडिया पर भाजपा की खूब किरकिरी हो रही है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]