Connect with us

अलर्ट

उत्तराखंड – मौसम विभाग का रेड अलर्ट,इन 6 जिलों में होगी भारी बारिश…

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक आज राज्य के 6 जिलों में भारी बारिश होना बताया गया है जिसमें देहरादून टिहरी पौड़ी नैनीताल और उधम सिंह नगर सहित चंपावत के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है। तथा अन्य जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है पिछले 1 सप्ताह से पूरे प्रदेश भर में हो रही बरसात की वजह से सैकड़ों सड़कें बंद हैं और आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है।मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक डॉ विक्रम सिंह ने बताया कि पर्वतीय और मैदानी इलाकों में कई कई स्थानों पर भारी बारिश के आसार जताए जा रहे हैं, लिहाजा आपदा प्रबंधन केंद्र और जिला प्रशासन को सतर्क रहने की आवश्यकता है। साथ ही आम जनता से भी अपील की गई है कि वह भूस्खलन व संवेदनशील क्षेत्रों में न जाए साथी नदियों के किनारे तथा सड़कों में बहने वाले गधेरे और रपटों को ना पार करें।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in अलर्ट

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]