Connect with us

उत्तराखण्ड

दिल्ली- सांसद अनिल बलूनी से मिले नैनीताल बैंक ऑफिसर्स एसोसिएशन के पदाधिकारी, बोले निजी हाथों में नहीं जाने देंगे बैंक…

नैनीताल बैंक को प्राइवेट हाथों में बेचने संबंधित बैंक ऑफ बड़ौदा द्वारा निकाली गई निविदा तथा मीडिया में आई विनिवेश संबंधित रिपोर्ट को लेकर आज नैनीताल बैंक ऑफिसर्स एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने उत्तराखंड से राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी जी से मुलाकात की तथा नैनीताल बैंक के विनिवेश के स्थान पर बैंक ऑफ बड़ौदा में विलय संबंधित ज्ञापन प्रेषित किया।

अनिल बलूनी ने तत्काल वित्त राज्यमंत्री भगवत कराड से बात कर वस्तुस्थिति से अवगत कराया तथा नैनीताल बैंक के कर्मचारियों की मांग का संज्ञान लेने को कहा। अनिल बलूनी ने नैनीताल बैंक ऑफिसर्स एसोसिएशन के पदाधिकारियों के आश्वस्त किया कि नैनीताल बैंक को प्राइवेट हाथों में नहीं जाने देंगे तथा उत्तराखंड की जनभावनाओं के अनुरूप तथा कर्मचारियों के हित में उचित कदम उठाएंगे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]