Connect with us

उत्तराखण्ड

मिशन 2022 में सोशल मीडिया बनेगा भाजपा का हथियार, अब इस शीर्ष नेतृत्व में बनेगी चुनावी रणनीति…

उत्तराखंड में चुनावी तैयारियों को देखते हुए अब भाजपा के शीर्ष नेतृत्व की ओर से मार्गदर्शन शुरू हो गया है। वहीं अब भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी और राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी पार्टी के मीडिया और सोशल मीडिया प्रभारियों को विधानसभा चुनाव के मद्देनजर टिप्स देंगे।

चुनावी साल में भाजपा सोशल मीडिया वार के जरिए भी पार्टी के लिए माहौल बनाने का काम करेगी। भाजपा प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार ने इस पूरे कार्यक्रम की रूपरेखा तय कर दी है। आने वाले 24 सितंबर को यह कार्यशाला आईटीडीए सभागार में होगी।

इस दौरान कार्यशाला में लोगों को जानकारी देने के लिए इसमें सांसद अनिल बलूनी के साथ एक और राष्ट्रीय प्रवक्ता भी पहुंचेंगे। इस वर्कशॉप में विभिन्न मोर्चों और जिलों के मीडिया, सोशल मीडिया प्रभारियों के साथ ही पार्टी के पैनलिस्ट भी शिरकत करेंगे। 

भाजपा के प्रांतीय मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान ने रविवार को बताया कि पार्टी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर हर रणनीति को अंजाम तक पहुंचाने के लिए सोशल मीडिया प्रभारियों की क्या भूमिका रहने वाली है। इस पर राज्यसभा सांसद बलूनी विस्तार से प्रशिक्षण देंगे। विपक्ष के हमलों का सोशल मीडिया के जरिए किस रणनीति से जवाब दिया जाना है, इन सभी बिंदुओं के बारे में जानकारी देंगे। इसके साथ ही पैनालिस्ट को अब और ज्यादा मुखर करने के लिए भी टिप्स दिए जाएंगे।  

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]