Connect with us

उत्तराखण्ड

सौतेली बेटी को मौत के घाट उतारने वाला पिता फरार, बेटी की मनपंसद शादी बनी मौत का कारण।

सौतेले पिता और भाई ने नवविवाहिता को मौत के घाट उतार दिया, इस घटना के बाद हल्द्वानी के काठगोदाम थाना क्षेत्र में सनसनी फैल गई। युवती की हत्या के बाद मौके पर एसएसपी नैनीताल समेत भारी पुलिस बल मौके पर पहुँच गया, मामला काठगोदाम के कॉल टैक्स इलाके का है।

जानकारी के मुताबिक आरोपी पिता औऱ भाई ने सौतेली बेटी औऱ दामाद पर हमला कर दिया, बेटी की मौके पर ही मौत हो गयी, जबकि दामाद गंभीर रूप से घायल हो गया जिसको इलाज के लिये अस्पताल में भर्ती कराया गया है, बताया जा रहा है की आरोपी पिता सौतेली बेटी की मनपसंद शादी से नाराज़ था।

जिसके चलते इस तरह की सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया गया, घटना की सूचना मिलते ही एसएसपी और एसपी सिटी सहित पुलिस टीम मौके पर पहुंची, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, साथ ही आरोपियों की तलाश जारी है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]