Connect with us

उत्तराखण्ड

देहरादून- सीएम पुष्कर धामी ने मारा यहां छापा, मचा हड़कंप…

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून स्थित राजकीय दून मेडिकल कॉलेज चिकित्सालय का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने चिकित्सालय परिसर में फैली गंदगी पर नाराजगी व्यक्त करते हुए अधिकारियों को अस्पताल परिसर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाए रखने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने मरीजों का हालचाल भी जाना और तीमारदारों से बातचीत कर अस्पताल में मौजूद संसाधनों, डॉक्टरों, दवाइयों की उपलब्धता एवं खाने-पीने की व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली। उन्होंने मरीजों के लिए बन रहे भोजन का भी अवलोकन किया। उन्होंने कहा कि मरीजों को मिलने वाले भोजन में किसी तरह की कोई कमी नहीं होनी चाहिए। सभी तरह के पोषक तत्व भोजन में पाए जाए, इसका विशेष ध्यान रखा जाए। उन्होंने रजिस्ट्रेशन डेस्क में जाकर प्रतिदिन आने वाले मरीजों की संख्या के बारे में जाना। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि स्वास्थ जांच के लिए अस्पताल में आए मरीजों को लंबी लाइन में ना लगाना पड़े इसके लिए रजिस्ट्रेशन डेस्क की संख्या में बढ़ोतरी की जाए। मुख्यमंत्री श्री धामी ने इमरजेंसी वार्ड में मौजूद डॉक्टरों, नर्सिंग स्टाफ से भी वार्ता की और विभिन्न आधुनिक मशीनों के बारे में भी जानकारी ली।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]