Connect with us

उत्तराखण्ड

गधेरे में मिला महिला का शव, क्षेत्र में मचा हड़कप, पुलिस जांच में जुटी…

महिला का शव मिलने से गांव में हड़कंप मच गया है, कौसानी थाना के अंतर्गत अमोली गधेरे में महिला का शव मिला है, जिसके बाद से क्षेत्र में हड़कम्प मच गया वही मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में भेज दिया है, प्रथम दृष्टया महिला की हत्या की आशंका जताई जा रही है, अमोली थाना के अंतर्गत अमोली गांव निवासी 36 वर्षीय दीपा देवी पिछले 9 नवंबर से लापता थी जिसकी खोज में पुलिस द्वारा की जा रही थी, पुलिस को गधेरे के किनारे बदबू आने लगी जिसके बाद इस मौके पर पहुंची जिसके बाद शिनाख्त का प्रयास किया गया, लेकिन महिला की लाश मिली, जिसके बाद पुलिस ने महिला के शव को जिला मुख्यालय स्थित मोर्चरी में रख दिया, और महिला के पति को शिनाख्त के लिए बुलाया गया इसके बाद पति ने शिनाख्त की फिलहाल मामले में अभी तक मृतक महिला के मामले में मुकदमा दर्ज नही किया गया है, महिला का 18 साल का बेटा 16 साल की बेटी है फिलहाल पैनल की निगरानी में महिला का पोस्टमार्टम किया जा रहा है, कोतवाल डीएल वर्मा उपनिरीक्षक खष्टी बिष्ट,एसओजी प्रभारी राजेंद्र रावत, वरिष्ठ उपनिरीक्षक कुंदन रौतेला ग्रामीणों से बातचीत करने में जुटे और मामले की जांच की जा रही है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]