Connect with us

उत्तराखण्ड

जान हथेली पर रख बच्चे दिखा रहें हैं नदी में करतब, देखे वीडियो…

इन दिनों पहाड़ों पर लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के चलते जहां नदियां व नाले उफान पर हैं, वही नदियों और गधेरो के करीब जाना कोई ख़तरे से कम नहीं है। हल्द्वानी गौला नदी की बात करें तो वह पिछले तीन दिनों से उफान पर है।

आज पानी का जल स्तर थोड़ा कम क्या हुआ सेल्फी लेने गौला नदी में लोग जाने लगे, साथ ही बच्चे नदी किनारे अपनी जान हथेली में रखकर करतब दिखा रहें हैं। इस वीडियो में साफ दिख रहा है कि गौला नदी में उतरकर लोग सेल्फी ले रहें है, बच्चों की नादानी भी साफ दिख रही है। उन्हें नदियों के अचानक बढ़ने वाले पानी से भी डर नहीं है।

जबकि बारिश के अलर्ट को लेकर पुलिस एवं प्रशासन द्वारा लगातार चेतावनी दी जा रही है कि कोई भी व्यक्ति नदी किनारे न जाये, क्योंकि पहाड़ो में लगातार हो रही बारिश से कब नदी का जल स्तर बढ़ जाये, यह किसी को पता नहीं, ऐसे ख़तरे के समय में नदियों से दूर रहने की बेहद जरूरत है।

ADVERTISEMENTS
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

ADVERTISEMENTS

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]