Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी- विधायक से जानिए किसकी हुई तीखी नोकझोक, बीचबचाव के बाद मामला हुआ शांत

हल्द्वानी के स्वराज आश्रम कांग्रेस कार्यालय में आयोजित एक दिवसीय नव संकल्प क्रियान्वयन कार्यशाला में आज जोरदार हंगामा देखने को मिला। जब कार्यक्रम के दौरान स्वराज आश्रम कार्यालय पहुंचे कांग्रेस के निष्कासित नेता एवं बनभूलपुरा संघर्ष समिति के अध्यक्ष उवेश राजा को स्वराज आश्रम कार्यालय से कांग्रेस विधायक समिति अध्यक्ष ने बाहर जाने को कहा, जिस पर उवेश राजा और कांग्रेस विधायक सुमित ह्रदयेश की तीखी नोकझोंक हो गई थी।

कांग्रेस विधायक सुमित ह्रदयेश ने उवेश राजा के स्वराज आश्रम कार्यालय से बाहर जाने को बोल दिया था, क्योंकि उवेश राजा को पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने के चलते पार्टी से निष्कासित कर दिया गया था, लेकिन आज कांग्रेस के नव संकल्प क्रियावान कार्यशाला में पहुंच गए थे, जिस पर हल्द्वानी विधायक ने अपनी कड़ी नाराजगी जाहिर की है, बाद में कांग्रेस महानगर अध्यक्ष राहुल छिमवाल और जिलाध्यक्ष सतीश नैनवाल के हस्तक्षेप के बाद उवेश राजा को स्वराज आश्रम कार्यालय से बाहर भेजा गया, जिस पर उवेश राजा और उनके साथ मौजूद अन्य साथियों ने जमकर विरोध किया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]