Connect with us

अलर्ट

हेलीकॉप्टर के माध्यम से 25 आपदा प्रभावितों को सुरक्षित रेस्क्यू करने में कामयाब हुए हरबीर…

जनपद में पिछले 48 घंटे से हो रही मूसलाधार बारिश के चलते कई जगह पर लोग फंसे हुए हैं। ऐसे में आरएफसी कुमाऊं हरबीर सिंह देवदूत बन कर 25 प्रभावितों को रामनगर के सुंदरखाल से सुरक्षित रेस्क्यू किया, हरबीर सिंह को सरकार ने राहत और बचाव कार्य के लिए नोडल अधिकारी कुमाऊँ नियुक्त किया है। ऐसे में सरकार द्वारा दी गई जिम्मेदारी को पूरी ईमानदारी और निष्ठा से समझते हुए हरबीर सिंह हेलीकॉप्टर लेकर रामनगर के सुंदरखाल पहुंचे।

जहां उन्होंने आपदा में फंसे हुए 25 लोगों को बड़ी सूझ-बूझ के साथ सुरक्षित स्थान तक पहुंचाया, साथ ही उनके खाने-पीने और रहने की उचित व्यवस्था की, राहत एवं बचाव कार्य के लिए हरबीर सिंह लगातार प्रयास कर रहे हैं, इस दौरान हरबीर सिंह ने बताया कि बरसात के चलते आई आपदा से हालात काफी खराब है, लेकिन प्रशासन पूरी मुस्तैदी के साथ आपदा प्रभावितों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने का काम कर रहा है। जब तक पूरी तरह से यह रेस्क्यू ऑपरेशन खत्म नहीं हो जाता, तब तक प्रशासन 24 घंटे अलर्ट मोड पर रहेगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in अलर्ट

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]